Greater Noida News : बेस्ट बिजनेस स्कूल इन एनसीआर बना आई बिजनेस इंस्टीटयूट
Greater Noida News : Best Business School in NCR became I Business Institute
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:16 PM
Greater Noida News : शिक्षा के क्षेत्र में आई बिजनेस इंस्टीटयूट एक उभरता हुआ नाम बन गया है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सराहते हुए इसे बेस्ट इंस्टीटयूट इन दिल्ली एनसीआर से सम्मानित किया गया है।
Greater Noida News :
बिजनेस शिक्षा के क्षेत्र में इस समय आई बिजनेस स्कूल एक प्रमुख नाम बन गया है। मुंबई में आल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन और रेडियो अडडा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में आई बिजनेस इंस्टीटयूट के प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) अतुल राय को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। समारोह में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इंस्टीटयूट के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल राय ने सम्मान मिलने पर संस्थान के शिक्षकों सभी कर्मचारियों व छात्रों को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि सम्मान मिलने के बाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि आगे भविष्य में संस्थान की व्यवस्थाओं में और क्या सुधार करें तथा छात्रों के अच्छे भविष्य के लिए बेहतर प्लेटफार्म तैयार करें।