Greater Noida News : भाजपा फिर बनायेगी केंद्र में सरकार : खारी
Greater Noida News : BJP will again form the government at the center: Khari
भारत
चेतना मंच
10 Jan 2023 06:24 PM
Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कल दिल्ली स्थित उनके आवास पर योगी सेवा फाउंडेशन के चेयरमैन एवं भाजपा नेता सुनील खारी ने मुलाकात कर क्षेत्र की ताजा राजनीति पर चर्चा की बताते चलें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कल भाजपा नेता सुनील खारी दिल्ली पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि एक बार फिर पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में होने वाले लोकसभा चुनाव लडऩे जा रहे हैं और सफलता भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डïा सरल स्वभाव एवं बहुत ही मिलनसार है।