Greater Noida News : शरीर को व्यवस्थित करने पर मिलता है परमानंद : सद्गुरू वासुदेव
Greater Noida News : Bliss is attained by arranging the body: Sadhguru Vasudev
भारत
चेतना मंच
14 Dec 2022 10:33 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में मेंटल हेल्थ कान्क्लेव, 2022 का आयोजन किया गया। कान्क्लेव में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने मुख्य अथिति के रूप में भाग लिया। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने सद्गुरु को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
Greater Noida News :
छात्रों को संबोधित करते हुए सदगुरु ने कहा कि हमारा शरीर धरती पर सबसे जटिल रासायनिक फैक्ट्री है, यदि आप इसे व्यवस्थित करना सीख जाते हैं तो आपको आपके शरीर के भीतर से ही परमानंद की प्राप्ति होती है, जिसके सामने दुनिया में किसी भी शराब, ड्रग्स आदि से मिलने वाली अस्थायी खुशी बहुत तुच्छ है। यदि आप समझदार इंसान हैं तो अपने भीतर से आनंद की प्राप्ति का प्रयास करेंगे, जबकि यदि मूर्ख हैं, तो ऐसे नकारात्मक रसायनों का इस्तेमाल करेंगे, जिनका प्रयोग कर बहुत सारे लोग बर्बाद हो चुके हैं।
ड्रग्स के प्रयोग से स्थायी आनंद नहीं मिलता, लेकिन मैंने एक रास्ता ढूंढा है मैं अपने शरीर और मस्तिष्क को व्यवस्थित रखता हूं, जिससे मुझे स्थायी आनंद मिलता है मेरे पास क्या है, क्या नहीं है, इसका मुझ पर फर्क नहीं पड़ता मैं हमेशा स्वयं को आनंद में पाता हूँ।
इंजीनियरिंग का अर्थ है कि हमने जो एक समय में अच्छा किया, वह स्थायी रूप से बना रहे हमने पिछले 100 वर्षों में अपने बाहर की दुनिया में तो बहुत इंजीनियरिंग कर ली, जिससे हम बहुत सुविधासंपन्न भी बन गए हैं।
सद्गुरु ने कहा कि सभी पशु 90 प्रतिशत एक जैसे होते हैं, उनमें सिर्फ 10 प्रतिशत भिन्नता होती है, जबकि मनुष्य 10 प्रतिशत एक से होते हैं और उनमें 90 प्रतिशत भिन्नता होती है। पशुओं को यह चुनने की क्षमता नहीं मिली हैं कि वे कैसे बने, जबकि मनुष्य में यह चुनने की शक्ति है कि वे इस 90 प्रतिशत में कैसे बनें। कान्क्लेव में सद्गुरु द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए।