<span style="color: #4c83f5;">Greater Noida News : </span> सुपरटेक सी-जार में बिल्डर ने बेच दी पार्किंग, नेफोमा के नेतृत्व में प्राधिकरण के ओएसडी से मिले
met the OSD of the Authority under the leadership of NEFOMA
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:40 AM
Greater Noida news : ग्रेटर नोएडा वेस्ट। सुपरटेक सी-जार सोसायटी में बिल्डर द्वारा खाली पड़ी पार्किंग को बेच दिया गया है और अब जबरन सोसायटी के निवासियों पर पार्किंग खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कोर्ट के आदेश के बावजूद सुपरटेक बिल्डर सोसायटी में अवैध निर्माण कर रहा है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्लैट बायर्स एसोसिएशन नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान की अगुवाई में ग्रेटर नोएडा सेक्टर 1 ओमिक्रोन स्थित सुपरटेक सीजार सोसायटी व ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 16 सी की वेदांतम रेडिकोन के सोसाइटी निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सौम्या श्रीवास्तव से मुलाकात कर सोसाइटी में हो रही समस्याओं की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि लगभग दो महीना पहले वेदांतम बिल्डर और लैट बॉयर्स की मीटिंग प्राधिकरण द्वारा कराई गई थी मीटिंग के बाद जो कार्य बिल्डर द्वारा बोले गए थे उनमें से आधे कार्य भी बिल्डर द्वारा नहीं किए गए।
सुपरटेक सी जार के निवासियों ने बताया कि सुपरटेक बिल्डर और उसकी मैनिंटेनेंस टीम के द्वारा सेक्टर ओमिक्रो-1 स्थित सुपरटेक सीजार सोसाइटी में अवैध रूप से खाली पड़ी पार्किंग को बेचने व बिल्डर और उसकी टीम के द्वारा सोसाइटी निवासियों को जबरन पार्किग को खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं।
सुपरटेक सोसाइटी में बिल्डर द्वारा अवैध निर्माण किया गया है और सोसायटी निवासियों के फ्लैटों की रजिस्ट्री भी नही हो पा रही हैं। सोसायटी के महासचिव वरुण वर्मा ने बताया कि बिल्डर द्वारा इस तरह का व्यवहार बिलकुल अनुचित है और जब तक सोसायटी की रजिस्ट्री नहीं शुरू होती, तब तक कोई निवासी पार्किंग नही खरीदेगा।सोसायटीवासियों ने मांग की कि बिल्डर को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाए।
बैठक में उमेश सिंह, पंकज पैसल, कृष्णा राय, पवन मिश्रा, सोमनाथ, शांति श्रीनिवासन, अंबिका जसरोटा, नीलम यादव, चारू वर्मा, किशन यादव व बिल्डर मैनेजर आराधना सिंह आदि ने भाग लिया।