Greater Noida News : ब्रेजा और एसेंट में आमने-सामने टक्कर ट्रक में पीछे से घुसी बुलेनो, 3 घायल
Greater Noida News: Bulleno rammed into the truck from behind in a head-on collision between Brezza and Ascent, 3 injured
भारत
चेतना मंच
09 Dec 2022 06:36 PM
Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर रोड पर बीती रात तेज गति में आ रही ब्रेजा और एसेंट कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कपिल सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं थाना दनकौर क्षेत्र के पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक बुलेनो कार पीछे से ट्रक में घुस गई। इस हादसे में एक बच्ची व एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Greater Noida News :
जानकारी के मुताबिक कस्बा दनकौर से ग्राम झालड़ा की तरफ से एक ब्रेजा गाड़ी आ रही थी जिसे कपिल चला रहा था। वहीं कनारसी की तरफ से एसेंट कार आ रही जिसे मांगेराम चला रहा था। दोनों ही गाडिय़ां जैसे ही ग्राम समाज के पास पहुंची दोनों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। वहीं ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दीपक उसकी पत्नी व तीन साल की बेटी घायल हो गए।