Greater Noida News : देश के सबसे बड़े योट्टा डाटा सेंटर का हुआ लोकार्पण
Country's largest Yotta data center inaugurated
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:41 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नॉलेज पार्क-5 ग्रेटर नोएडा में बनाये गये देश के सबसे बड़े योट्टा डाटा सेंटर का लोकार्पण किया।
Greater Noida News :
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर बना रहे हीरानंदानी ग्रुप (एनआईडीपी डेवलपर्स) ने योट्टा डाटा सेंटर पार्क के दो और टॉवरों का निर्माण जनवरी 2022 में शुरू करने का एलान किया, इसका पहला टॉवर जुलाई 2022 में पूरा हो चुका है। पहले टॉवर की क्षमता 30 मेगावाट डाटा स्टोर करने की है। यह उत्तर प्रदेश में बन रहा पहला डाटा सेंटर भी है।
उन्होंने कहा कि इस डाटा सेंटर में आगामी पांच वर्षों में कुल छह टॉवरों का निर्माण होना है। इस योट्टा डाटा सेंटर पार्क को बनाने में कुल करीब 7000 करोड़ रुपये के निवेश का आकलन है और लगभग 1000 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अगर अप्रत्यक्ष रोजगार को भी जोड़ लें, तो यह संख्या और भी बढ़ जाएगी। यह देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर है।
Greater Noida News :
प्रदेश में सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब आदि) प्लेटफॉर्म के ही करोड़ो उपभोक्ता हैं, उनका डाटा सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा बैंकिंग, व्यापार, स्वास्थ्य सेवा, यात्रा, पर्यटन व आधार आदि का डाटा भी इस डाटा सेंटर में सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं वाला राज्य है, जोकि उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख केन्द्र के रूप में निवेशकों की पहली पंसद बन चुका है और उत्तर प्रदेश में निवेशकों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने हीरानंदानी ग्रुप को आश्वस्त करते हुये कहा कि योट्टा डाटा सेंटर को संचालित करने में राज्य की उत्तर प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस लोकार्पण के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं हीरानंदानी ग्रुप के मध्य उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए 39 हजार करोड़ रूपये का एम0ओ0यू0 साइन हुआ है।
लोकार्पण के अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सूचना एवं प्रौद्योगिकी राजीव चन्द्र शेखर, उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री आई0टी0 एवं इलैक्ट्रानिक्स भूपेन्द्र उपाध्याय, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नन्दगोपाल नंदी गुप्ता, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री आई0टी0 एवं इलैक्ट्रानिक्स अर्जित पाल, मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, विधान परिषद के सदस्य नरेन्द्र भाटी, श्री चंद शर्मा, मा0 विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह, मा0 विधायक दादरी तेजपाल नागर, उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं अवस्थापना आयुक्त अरविन्द कुमार, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, मण्डलायुक्त मेरठ मण्डल मेरठ शेल्वा कुमारी जे0, प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा व ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ऋतु माहेश्वरी व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।