ग्रेटर नोएडा पहुंचे क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और सबा करीम
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:09 AM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें स्वास्थ्य को लेकर सतर्क करने के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल ने विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में वॉकथान का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और सबा करीमभी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के जरिए सामान्य जीवन शैली के साधारण संशोधनों का हृदय पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करना उद्देश्य था। चलता रहे मेरा दिल नामक वॉकथान, जिसका उद्देश्य भारत में हो रही हृदय रोग की बढ़ती हुई प्रवृत्ति पर प्रकाश डालना और लोगों को इससे सावधान करना था।
‘हृदय स्वास्थ्य’ पर एक ज्ञानवर्धक संवाद
वॉकथान के बाद अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा ‘हृदय स्वास्थ्य’ पर एक उपयोगी ज्ञानवर्धक संवाद आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज रंजन, ह्रदय सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ अखिल रुस्तगी, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ दीपांकर वत्स, डॉ अजीत सिंह और डॉक्टर कृष्ण यादव जैसे प्रख्यात डॉक्टर शामिल थे। इस चर्चा में यह बताया गया कि हृदय संबंधित बीमारियों को रोकने में नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली की किस तरह महत्वपूर्ण भूमिका होती है। क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने अपना अनुभव उपस्थित लोगों से साझा करते हुए कहा कि नियमित व्यायाम व सुबह की सैर से फिटनेस बेहतर होती है और ह्रदय भी स्वस्थ रहता है। हॉस्पिटल्स की पहल लोगों को जागरूक और शिक्षित करने और ह्रदय रोग जैसे घातक खतरे को कम करने के लिए उपयोगी साबित होगा।
Greater Noida News
इस अवसर पर मौजूद थे गणमान्य
भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने अस्पताल परिसर से वॉकथान का उद्घाटन किया, इस अवसर पर राष्ट्रीय क्रिकेटर सवा करीम, अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय त्यागी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कपिल त्यागी और कई डॉक्टर्स और समर्पित अस्पताल कर्मचारी भी जुड़े थे। आस पास के सेक्टरों से भारी संख्या में प्रतिभागियों ने वॉकथान में हिस्सा लिया। उपस्थित व्यक्तियों को मुफ्त टी-शर्ट दी गयी और वॉकथान के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिया गया। इसके साथ ही हर प्रतिभागी को हृदय स्वास्थ्य जांच के लिए मुफ्त कूपन भी प्राप्त हुआ।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।