Noida News: Cyber thugs withdraw 1.7 lakh from bank account
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2022 06:29 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । थाना एक्सप्रेसवे में एक युवती ने साइबर ठग के खिलाफ बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने उधार के पैसे लौटाने के नाम पर युवती से खाता नंबर पूछ कर उसमें सेंध लगा दी।
सेक्टर-135 टुडे होम्स निवासी नेहा पालीवाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत दिनों उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को उसके पिता का दोस्त बताते हुए कहा कि उसने उसके पिता से कुछ पैसे उधार ले रखे हैं जिन्हें वापस लौटाने के लिए वह अपने अकाउंट के लास्ट के 4 डिजिट बता दे। नेहा पालीवाल ने अपने अकाउंट की लास्ट की 4 डिजिट बता दी। अकाउंट नंबर कंफर्म करने के नाम पर उसने शुरुआत में नेहा के अकाउंट में 2 रुपये ट्रांसफर किए, इसके बाद नेहा के खाते से 5 बार में करीब 60 निकल गए। इसके बाद नेहा ने जब उक्त नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला। ठगे जाने का एहसास होने पर नेहा पालीवाल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।