Greater Noida News : दक्ष प्रजापति शिक्षा प्रसार समिति ने किया 75 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
Daksha Prajapati Shiksha Prasar Samiti honored 75 meritorious students
भारत
चेतना मंच
03 Nov 2022 05:15 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। दक्ष प्रजापति शिक्षा प्रसार समिति द्वारा गौर सिटी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कालोनी में मेधावी छात्र/छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रजापति ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित कुमार प्रजापति अपर जिला जज गाजियाबाद रहे। विशिष्ट अतिथि समिति के संस्थापकगण होराम सिंह, टेकचंद, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, रजनी कान्ता प्रजापति एडवोकेट, लटूर सिंह, रामबीर सिंह और हरबीर सिंह रहे।
Greater Noida News :
मुख्य अतिथि अमित कुमार प्रजापति ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया और कहा कि शिक्षा के द्वारा ही समाज में प्रतिष्ठा, धन एवं सम्मान प्राप्त होता है। सभी छात्र छात्रा मन लगाकर पढ़ाई करें, सभी को जिन्दगी में सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन को संमिति के संस्थापक सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, रजनी कान्ता प्रजापति एडवोकेट और होराम सिंह ने भी सम्बोधित किया।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयवीर सिंह, महामंत्री सत्य प्रकाश आर्य एडवोकेट ने भी सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के चहुंमुखी विकास की चाबी है, जिससे न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायिका के रास्ते के ताले खुलते हैं। हमारी यह संस्था समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में हाईस्कूल, इन्टरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि पाठ्यक्रम में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 75 बच्चों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं बैग भेंटकर सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए मोमेंटो राजकुमार एडवोकेट तथा बैग उपेन्द्र कुमार प्रजापति, विजय नगर ने डोनेट किए। भोजन की व्यवस्था पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयवीर सिंह ने की।
सम्मेलन को दिल्ली एजुकेशन के डिप्टी डायरेक्टर केे ओएसडी मनोज कुमार, केपी वर्मा प्रोफेसर नोएडा, वैद्यराज सुभाष मेरठ, शिक्षक सिपाही लाल प्रजापति एटा ने सम्बोधित किया। समिति को सदस्यों की नामपट्टिका व पांच पंखे दान करने वाले सत्य प्रकाश व इनवर्टर ़बैटरी दानदाता डॉ. शैलेन्द्र सिंह डेंटिस्ट एवं अपने वेतन का 10 फीसदी एक वर्ष तक समिति को दान करने वाले वीर सिंह का स्वागत किया गया। भामाशाह दानदाता रामबीर सिंह गोला व तेजवीर सिंह ज्वैलर्स को भी सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रजापति व सभी संस्थापकगण ने मुख्य अतिथि अमित कुमार प्रजापति अपर जिला जज गाजियाबाद को मोमेंटो भेंट कर व शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बुलन्दशहर से जगदीश सिंह, नवरत्न सिंह, बलराम सिंह, जगदीश चन्द्र, मुरारी लाल, दिल्ली से मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, ममतेश कुमार आर्य, खुर्जा से वेद प्रकाश, हापुड़ से राजवीर सिंह, दादरी से श्याम दास के साथ साथ रामपाल सिंह प्रिंसिपल, देशराज सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष, निर्मल प्रजापति कोषाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद उपाध्यक्ष, सुरेश पाल सिंह वीर लोनी, ओमप्रकाश देहरा, गीता, राजेन्द्र कुमार, किरणपाल, ओमबीर सिंह के अलावा देवेन्द्र कुमार सिहानी, दरवेश प्रजापति उपस्थित रहे।
सम्मेलन का संचालन सत्य प्रकाश आर्य एडवोकेट पूर्व महामंत्री एवं वेद प्रकाश महामंत्री, प्रमोद कुमार प्रजापति अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रजापति द्वारा सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी गईं एवं सम्मेलन में आए सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया।