Greater Noida News : दीपा भाटी ने कर दिया कमाल सारा देश हैरान
Deepa Bhati
भारत
चेतना मंच
21 Oct 2022 06:16 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। उप्र लोकसेवा आयोग-2021 (पीसीएस) की परीक्षा में चयनित श्रीमती दीपा भाटी ने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन किया है। दीपा भाटी ने अपनी बुद्धिमता और संघर्ष शीलता के बल पर यह सिद्ध कर दिया है कि अगर बेटियों को अवसर मिले तो वह शिखर को छू सकती हैं।
Greater Noida News :
वर्ष-2011 में सियाचिन ग्लेशियर में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए सूबेदार मेजर वीर सिंह की पुत्रवधू श्रीमती दीपा भाटी ने पीसीएस परीक्षा में चयनित होकर अपने पिता स्व. बलजीत सिंह, माता श्रीमती कृष्णा देवी, भाई प्रिंस भाटी तथा पति नरेन्द्र भाटी सहित परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दो बेटियों व एक बेटे की मां दीपा भाटी ने पारिवारिक जिम्मेदारियों का निवर्हन करते हुए अथक परिश्रम किया और पीसीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। दीपा भाटी की यह सफलता देश की बेटियों के लिए एक प्रेरणा है।
किसान मज़दूर आदर्श इण्टर कॉलेज ग्रेटर नोएडा, कैम्ब्रिज स्कूल तथा भरत राम ग्लोबल स्कूल में शिक्षण कार्य करके बच्चों का भविष्य सँवारने वाली श्रीमती दीपा भाटी ने माँ श्रीमती कृष्णा देवी और भाई प्रिंस भाटी की प्रेरणा तथा पति नरेन्द्र सिंह के उत्साहवर्धन से वर्ष-2018 में प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी की। वह कई बार सफलता से वंचित भी रह गयीं लेकिन हिम्मत न हारते हुए आज उन्होंने शिखर को छू लिया है।