Greater Noida News : चौ. चरण सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी व काव्य पाठ कल
Greater Noida News Discussion and poetry reading on Ch. Charan Singh's birth anniversary tomorrow
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:07 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । गरीबों, शोषितो, वंचितों, किसानों एवं मजदूरों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की 120वीं जयंती के अवसर पर ग्रेटर नोएडा में विचार गोष्ठी एवं काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन चौधरी चरण सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित वीएसके गार्डन के सभागार में किया जाएगा।
चौधरी चरण सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि चौ. चरण सिंह के 120वें जन्मदिन पर विचार गोष्ठïी में मुख्य वक्ता के तौर पर चौ. चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय छपरौली, बागपत के प्राचार्य प्रोफेसर (डा.) प्रतीक कुमार शामिल होकर सभी के सामने चौधरी चरण सिंह के संबंध में अपने विचार रखेंगे। साथ ही साथ कार्यक्रम में विश्व ख्याति प्राप्त कवि अपना काव्यपाठ करेगे।
कवियों की टीम में फरीदाबाद से दीपक गुप्ता, मुरादाबाद से प्रवीण राही एवं बुलंदशहर से डॉ सुमित सिंह कमांडो काव्य पाठ करेंगे।
श्री्र चौधरी ने बताया कि कल दोपहर 3 से यज्ञ से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसमें आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग शामिल होकर चौधरी चरण सिंह के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेंगे।
[caption id="attachment_52031" align="alignnone" width="666"] Greater Noida News Discussion and poetry reading on Ch. Charan Singh's birth anniversary tomorrow[/caption]