Greater Noida News : औषधि निरीक्षक ने दो मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण
Drug inspector inspected two medical stores
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:12 AM
Greater Noida News : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर औषधि निरीक्षक गौतमबुद्धनगर वैभव बब्बर ने जहांगीरपुर व जेवर कस्बे में स्थित दो मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने मेडिकल स्टोरों से तीन औषधियों के नमूने जांच के लिए संगृहीत किए।
Greater Noida News
उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के चलते बुखार, खंसी एवं अन्य बीमारी में प्रयुक्त औषधि की गुणवत्ता एवं संबंधित क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच के लिए भण्डारी मेडिकल स्टोर से दो औषधियों के नमूने लिये गये। निरीक्षण के दौरान मौके पर मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा इन औषधियों के बिल के साथ अन्य चार दवाओं के क्रय विक्रय बिल नहीं दिखाये जाने पर संचालकों को कठोर चेतावनी देते हुए तीन दिन में बिल कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वशिष्ठ मेडिकल स्टोर से भी एक दर्द निवारक औषधि का नमूना संगृहीत किया गया। मेडिकल स्टोर की जांच की खबर लगते ही जहांगीरपुर के बाकी सभी मेडिकल स्टोर संचालक शटर बंद कर भाग गये।
Greater Noida News :
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट आने पर एवं विवेचना करने पर आग्रिम कार्यवाही औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 के अन्तर्गत नियमनुसार की जाएगी। औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सभी मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी।