Greater Noida News : एयरलाइंस में नौकरी लगवाने वाला फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा
Airlines
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:57 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । थाना फेस-1 पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा कर युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बेरोजगार लोगों को इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर चूना लगा रहे थे। आरोपियों के पास से लैपटॉप, 6 मोबाइल फोन व बेरोजगार लोगों का डाटा मिला है।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी विवेक पाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-10 के डी ब्लॉक में चल रहे एक कॉल सेंटर पर छापा मारकर नेहा शर्मा व परमीत को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कॉल सेंटर के जरिए लोगों को फोन कर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर थे। बेहतर नौकरी लगवाने के नाम पर वह 30 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक वसूलते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मृदुल, डिसूजा, हर्ष सहित दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी naukri.com व खोकर डॉट कॉम से बेरोजगार लोगों का डाटा हासिल करते थे और उसके बाद उन्हें अपना शिकार बनाते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।