Greater Noida News : विधायक के दरवाजे पर पहुंचे किसान, समस्याओं को उठाया
Greater Noida News : Farmers handed over MLA demand letter
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:25 AM
Greater Noida News : किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पिछले दिनों किसानों व प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच नोंक-झोंक के बाद दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग को लेकर आज सुबह अखिल भारतीय किसान सभा ने दादरी विधायक तेजपाल नागर को एक मांग पत्र सौंपा। ,
Greater Noida News :
किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर आज दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक तेजपाल नागर के दादरी स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा। बता दें कि 39 गांवों के किसानों ने कल ही ऐलान कर दिया था कि आज दादरी विधायक के आवास पर पहुंचकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इसी कड़ी में आज किसान नेता डॉ. रुपेश वर्मा के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक तेजपाल नागर के आवास पहुंचा और उनसे मुलाकात कर 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिस पर विधायक ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं का निस्तारण करवाया जाएगा।