Greater Noida News : सरकारी स्कूल के छात्र आदित्य राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता मे ट्रॉफी जीतकर घर लौटे, अपनी माँ को समर्पित की ट्रॉफी
Greater Noida News : Government school student Aditya returns home after winning trophy in national level competition, dedicates trophy to his mother
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:26 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 12 से 15 दिसंबर को हुई 50 वीं राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जिले के कंपोजिट स्कूल घोड़ी बछेड़ा के छात्र आदित्य का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। आदित्य ने पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर आधारित प्रोजेक्ट जीरो वेस्ट सोसायटी तैयार किया था। शनिवार को घर आने पर उन्होंने अपनी ट्रॉफी माँ को समर्पित की है। साथ ही आगे बेहतर करने के लिए ठानी है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने आदित्य के सम्मानित किया है।
Greater Noida News :
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि 50 वीं राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी प्रतियोगिता 540 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया था। आदित्य ने प्रतियोगिता में आदित्य ने पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर आधारित प्रोजेक्ट जीरो वेस्ट सोसायटी तैयार किया था। जिस पर उनके प्रोजेक्तट को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। आदित्य के घर आने पर उसकी माँ व परिजनों ने बधाई दी है। साथ उनकी शिक्षिका समीक्षा सिंह और एक अन्य साथी कशिश ने उनके इस उपलब्धि ने बधाई दी है। शिक्षिका समीक्षा सिंह ने बताया कि आदित्य का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। आदित्य ने जिले के साथ हमारे स्कूल और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। आदित्य का कहना है कि उसे अंतरराष्ट्रीय आर्टिस्ट बनना है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षिका समीक्षा सिंह को दिया है।