Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में 14 अक्टूबर से सजेगा हस्तशिल्प का मेला
Handicrafts fair will be organized in Greater Noida from October 14
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:51 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में देश के 3 हजार से अधिक हस्तशिल्प निर्यातक लाइफ स्टाइल, फैशन, टैक्सटाइल और फर्नीचर उत्पादकों का मेला आगामी 14 अक्टूबर से शुरू होगा।
Greater Noida News :
इंडिया एक्सपोमार्ट में आयोजित एक प्रेसवार्ता में ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि आईएचजीएफ दिल्ली मेले का 54वां संस्करण आगामी 14 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। इसमें विदेशी खरीददारों के साथ-साथ खुदरा खरीददारों के लिए भी आपार संभावनाएं होंगी। उन्होंने बताया कि इस मेले में 2 हजार से अधिक विस्तृत रेंज के नए उत्पादन प्रस्तुत किए जाएंगे। हाउसवेयर, होम फर्नीशिंग, फर्नीचर, गिफ्ट और क्रिसमस एवं फेस्टिव डेकोर, फैशन ज्वैलरी के अलावा देश भर के 3 हजार से अधिक हस्तशिल्प निर्यातक इस मेले में हिस्सा लेंगे। ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि 2021-22 के दौरान हस्तशिल्प का निर्यात 33253.00 करोड़ रूपये (4459.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का हुआ। जो बीते वर्ष की तुलना में 29.49 प्रतिशत अधिक है।