Greater Noida News : चेकिंग के दौरान गांजे की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida News: Hemp smuggler arrested during checking
भारत
चेतना मंच
25 Apr 2023 08:02 PM
Greater Noida News : शहर में आए दिन गांजे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा अनेकों अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन तस्कर पुलिस की नाक के नीचे से तस्करी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना रबूपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
रौनीजा अंडरपास के पास से किया गिरफ्तार
शहर में नगर निगम चुनाव, गांजे और शराब की तस्करी को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के चलते थाना रबूपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर हरपाल को गिरफ्तार किया है। हरपाल पुत्र राजपाल मूल रूप से रौनीजा गांव थाना रबूपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को रौनीजा थाना क्षेत्र रबूपुरा से गिरफ्तार किया गया है।
लंबे समय से कर रहा था गांजे की तस्करी
थाना रबूपुरा पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा और अवैध गांजे की तस्करी करने में प्रयुक्त की जाने वाली स्कूटी बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी शातिर किस्म का गांजा तस्कर है। वह काफी दिनों से गांजे की तस्करी कर रहा था।
पुलिस का बयान
थाना रबूपुरा पुलिस ने बताया कि रौनीजा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान हरपाल नामक गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। तस्करी में अन्य लोगों के शामिल होने की भी संभावना है।
By Aman Bhati