
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। ट्रैफिक पुलिसकर्मी (Traffic Policeman) के साथ अभद्रता करने के तीन आरोपियों को थाना सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
यातायात उपनिरीक्षक तथा हेड कांस्टेबल सरफराज 19 सितंबर को सूरजपुर घंटा चौक पर यातायात डायवर्जन कर रहे थे। इस दौरान हेड कांस्टेबल सरफराज ने रॉन्ग साइड जा रहे एक ऑटो चालक को रोक दिया। रोके जाने से गुस्साए ऑटो चालक ने हेड कांस्टेबल के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने अपने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने हेड कांस्टेबल के साथ अभ्रद व्यवहार करते हुए उसकी वीडियो बना ली। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धारों में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरदीन पुत्र इकबाल, आदिल पुत्र इकराम व अरबाज पुत्र मेहरबान को ग्राम मुबारकपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।