Greater Noida News : जेवर पुलिस पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच शुरु
Greater Noida News : Investigation begins on bribery allegations against Jewar police
भारत
चेतना मंच
19 Apr 2023 06:41 PM
Greater Noida News : जेवर थाने की पुलिस पर लगाए गए रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों की जांच गौतमबुद्धनगर पुलिस ने शुरू कर दी है। जांच के दौरान जब पुलिस ने पीडि़त से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
बता दें कि गत दिनों सोशल मीडिया पर मुकेश कुमार पुत्र गंगाराम नामक व्यक्ति का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
Greater Noida News :
उत्तर प्रदेश के डीजीपी को लिखे गए इस पत्र में मुकेश कुमार ने लिखा है कि उसे गत 9 अप्रैल को थाना जेवर पुलिस जबरन पकडक़र थाने ले आई उसके साथ मारपीट कर उसे हवालात में डाल दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उससे मारपीट कर उसे लूट के मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। जेल न भेजने की एवज में उसे 5 लाख रूपये की व्यवस्था करने की बात कही गई। पत्र में कहा गया है कि 3 लाख 40 हजार रूपये लेने के बाद भी उसका 151 में चालान कर दिया गया। इस संबंध में ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 9 अप्रैल को थाना जेवर में पुलिस द्वारा मुकेश कुमार नाम के किसी व्यक्ति का चालान 151 सीआरपीसी के तहत नहीं किया गया है और न ही किसी मोटरसाइकिल को सीज किया गया है। प्रार्थना पत्र पर अंकित मोबाइल नंबर भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है इसके बावजूद भी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।