Greater Noida News : कानों में लगी थी लीड, मौत बनकर आई ट्रेन
Greater Noida News: Lead was in ears, train came as death
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:41 AM
Greater Noida News : कानों में लीड लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सूरजपुर प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कैलाशपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है।
Greater Noida News :
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त अनुज पुत्र रामरतन निवासी खोदना कला के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय अनुज के कानों में लीड लगी थी और वह मोबाइल फोन से गाने सुन रहा था। हादसे के बाद भी उसके कानों में लीड लगी हुई थी। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत: कानों में लीड लगी होने के कारण अनुज ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और उसकी चपेट में आ गया।