Greater Noida News : गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग, दो की मौत
Greater Noida News: Massive fire broke out in a cardboard warehouse, two killed
भारत
चेतना मंच
23 Dec 2022 06:03 PM
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में बीती रात गत्ते के गोदाम में आग लग गयी। गोदाम के पास बने कमरे में सो रहे दो युवक आग व धुएं की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि मिलक लच्छी स्थित गत्ते के गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
Greater Noida News :
आग पर काबू पाने के बाद गोदाम के पास में बने कमरे से बाबूराम पुत्र रामस्वरूप निवासी जनपद बदायूं व अवनीश पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम बिहारीपुरा जनपद बदायूं को गंभीर स्थिति में बाहर निकाला गया। दोनों कमरे में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों को सीएचसी बिसरख भिजवाया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बाबूराम व अवनीश घटनास्थल पर बने कमरे में सो रहे थे। गत्ते के गोदाम में लगी आग ने थोड़ी ही देर में भयंकर रूप धारण कर लिया और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं दिया। कमरे में आग की लपटे जाने से दोनों झुलस गए और धुएं की वजह से दोनों की दम घुटने से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।