Greater Noida News : एमनाबद गांव में तालाब में गिरकर नंदी की मौत
Greater Noida News : Nandi died after falling into a pond in Amnabad village
भारत
चेतना मंच
21 Apr 2023 08:52 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के एक गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही से गांव के तालाब में गंदगी होने की वजह से एक नंदी की मौत हो गई। नंदी तालाब में गिर गया लेकिन गंदगी और कचरे में फस कर तालाब के अंदर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने नंदी को बचाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। गांव के लोगों ने प्राधिकरण पर समय से साफ सफाई न कराने का आरोप लगाया है।
Greater Noida News :
गांव के लोगों द्वारा नंदी को बचाने का किया गया प्रयास
ग्रेटर नोएडा के एमनाबद गांव में एक तालाब स्थित है। लेकिन तालाब में साफ सफाई ना होने की वजह से कचरा और दलदल की भरमार है। तालाब के ऊपर हरी घास की परत जमी हुई है जिससे जानवर उसके नीचे छिपी दलदल का अंदाजा नहीं लगा सकते। कल शाम तालाब में एक नंदी गिर गया। कचरे और गंदगी की वजह से नंदी तालाब से बाहर नहीं आ सका और तालाब के अंदर ही दम तोड़ दिया। गांव के लोगों ने नंदी को बचाने का खूब कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
आंखें बंद कर बैठा है प्राधिकरण
गांव के लोगों ने बताया कि प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही की वजह से नंदी की जान गई है। अगर अभी भी तालाब की सफाई नहीं कराई गई तो लोगों की भी जान जा सकती है। उन्होंने कहा कि नंदी की जान का जिम्मेदार आखिर कौन है। प्राधिकरण बड़े बड़े मुद्दों में मसरूफ है। प्राधिकरण गांव की तरफ ध्यान ना देते हुए आंखें बंद कर बैठा है। वह किसी बड़ी अनहोनी की प्रतीक्षा में हैं इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों ने प्राधिकरण से तालाब की साफ सफाई करने की मांग कर रहे हैं।
अमन भाटी