जन्मदिन की पार्टी में शोर पर तिलमिलाए पड़ोसी, पीट डाला
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
03 Oct 2023 10:41 PM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। आज के समय में लोगों को एक दूसरे को बर्दाश्त करने की क्षमता समाप्तप्राय हो गई है। इसीलिए लोग दूसरों की जरा सी भी ऊंचनीच बर्दाश्त नहीं करते हैं। इसी तरह के एक मामले में गुर्जर कॉलोनी कस्बा सूरजपुर में जन्मदिन मना रहे कुछ लोगों के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों के हमले में दो लोगों को चोटें आईं हैं।
जन्मदिन पार्टी के शोरशराबे को लेकर हुआ मारपीट
गुर्जर कॉलोनी निवासी आकाश जिसके घर पर यह पार्टी चल रही थी उसने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बीती 19 सितंबर को उसके घर पर जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले अनुज और सनुज ने उसे घर से बाहर बुला लिया। जन्मदिन पार्टी में शोर शराबे को लेकर आरोपियों ने उसके साथ बहस के बाद गाली गलौज शुरू कर दी। उसने जब इस बात का विरोध किया तो अनुज, सनुज व उनके साथियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे बचाने आए उसके मामा मनीष कुमार तथा रवि के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान अनुज ने उसके मामा रवि के सर पर किसी चीज से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। लहूलुहान करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह बात बिल्कुल सही है और मौके बेमौके सही साबित भी होती रहती है कि आजकल लोगों में एक दूसरे को बर्दाश्त करने की क्षमता ही खतम हो गई है। चाहे घर का ही मामला हो या पड़ोसियों की बात हो किसी को भी लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। बात बात पर एक दूसरे को मरने मारने पर अमादा हो जाते हैं। नहीं तो इस मारपीट की घटना में पड़ोसी होने के नाते एक दूसरे को समझा बुझाकर भी समस्या हल किया जा सकता था।
Greater Noida News
घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप
इस तरह के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, इसी तरह के एक अन्य मामले में उतरावली गांव निवासी एक महिला ने अपने बेटे सहित सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका बेटा मकान पर जबरन कब्जा करना चाह रहा है। यहां भी मामला बातचीत से हल करने की बजाय मारपीट का सहारा लिया गया। ग्राम उतरावली निवासी शीला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा जीतू, महेश, प्रिंस, शिमला, बबलू, रोहित, छोटेलाल आदि उसके घर में जबरन घुस जाए और गाली-गलौज करने लगे। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसके घर पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।