Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के गाँवों में मात्र 19 शौचालय बनाए
Public Toilet
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:28 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा जहाँ नोएडा से भी ज़्यादा गाँव हैं। फिर भी 500 मीटर की परिधि में अब तक मात्र 19 सार्वजानिक शौचालय बने हैं। यह जानकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने समाजसेवी एवं नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर को दी गई।
आरटीआई के जवाब में प्राधिकरण ने बताया है कि ब्रह्मïपुर गजरौला उफऱ् नवादा के पास 2, रामपुर जागीर के पास 2, जिसमें एक पिंक टॉयलेट (महिलाओं के लिए) है, तुगलपुर के पास 3 जिसमें से 2 पिंक टॉयलेट हैं, बल्ला की मडिय़ा के पास 1, सूरजपुर के पास 2 जिनमें एक पिंक टॉयलेट है, मलकपुर के पास 1, हल्दौना के पास 1, तुगलपुर के पास 2 जिनमें 1 पिंक टॉयलेट है, नमोली के पास 1, बिसरख के पास1 और कासना के पास 2 जिनमें एक पिंक टॉयलेट है।
Greater Noida News :
नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा की ग्रेटर नोएडा को वैश्विक मापदंड पर स्थापित करने के लिए यहाँ के गाँवों में या उनके नज़दीक सार्वजानिक शौचालय होने आवश्यक हैं , मिली जानकारी में यह भी देखा गया है के कई शौचालय एक ही गाँव के नज़दीक हैं तो बहुत से गाँव इनसे अछूते हैं। नोवरा इस बाबत सीईओ महोदया से बात करेगी और सार्वजानिक शौचालयों को बढ़ाने की मांग करेगी जो गाँवों के नज़दीक हो।