Greater Noida News : पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 3 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद
Greater Noida News : Police arrested Ganja smuggler, recovered 3 kg 500 grams of illegal Ganja
भारत
RP Raghuvanshi
14 Apr 2023 10:02 PM
Greater Noida News : शहर में आए दिन बढ़ती गांजे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा अनेकों अभियान चलाए जा रहे है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
Greater Noida News :
काफी दिनों से कर रहा था गांजे की तस्करी
ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस द्वारा गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आकाश पुत्र सुरेश सिंह मूल रूप से रायपुर थाना जसपुर का रहने वाला है। अकाश काफी दिनों से दादरी स्थित लोहिया एनक्लेव मे रहा था। आरोपी काफी दिनों से गांजे की तस्करी कर रहा था।
तस्करी में प्रयोग कार हुई जप्त
पुलिस ने आरोपी को चेकिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा के सिरसा कट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, एक अवैध चाकू और तस्करी में प्रयोग एक्सेंट कार बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गांजे की तस्करी में अन्य लोगों की सहभागिता होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान गांजे की तस्करी करने वाले एक आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में सहभागी अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्दी ही जांच कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।