Greater Noida News : वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों ने की हड़ताल सोसायटी के निवासी परेशान
Sanitation workers strike for non-payment of salary
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:47 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स 2 सोसाइटी में वेतन न मिलने के विरोध में सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी है जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आरोप है बिल्डर के द्वारा सफाई कर्मियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं दिया गया है जिसकी वजह से उनके रोजमर्रा के काम करने में दिक्कते हो रही है। पिछले कई दिनों से सफाई कर्मी वेतन की मांग कर रहे हैं उसके बाद भी मैनेजमेंट इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
Greater Noida News :
सोसाइटी के निवासी दीपांकर कुमार ने बताया कि सोसाइटी में होटल मेंटेनेंस चार्ज लेने के बाद भी निवासियों को सजाने मिल रही है। आए दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सोसाइटी में काम करने वाले करीब 50 से अधिक सफाई कर्मियों को पिछले 3 महीने से बिल्डर के द्वारा वेतन नहीं दिया गया है। ऐसे में उनका घर खर्च करना भी न ग़वारा साबित हो रहा है। पैसे ना मिलने के विरोध में सफाई कर्मियों ने गुरुवार को मेंटेनेंस कार्यालय का घेराव किया है। साथ ही अपने पैसे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया है की सफाई कर्मी टावर के फ्लोर की सफाई के साथ-साथ गार्डनिंग का भी काम करते हैं। पैसे को लेकर सफाई कर्मी पिछले कई दिनों से मांग करते आ रहे हैं इसके बाद भी कोई ध्यान देने वाला नहीं है।