Greater Noida News : सेक्टर पी 3 के निवासी काला पानी पीने को मजबूर
Greater Noida News : Sector P3 residents forced to drink black water
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:08 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर बाहर से आए उद्यमियों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं शहर में समस्याओं का जमावड़ा लगा हुआ है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर P3 में निवासी साफ और स्वच्छ पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। काफी दिनों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। जिससे निवासी काफी ज्यादा परेशान है। निवासियों के बार बार शिकायत करने पर भी प्राधिकरण द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Greater Noida News :
पानी की टंकियों में से आ रहा बदबूदार पानी
ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर P3 में पानी की टंकी में से गंदा पानी आ रहा है। पानी का रंग काला है जिसमें से बदबू आ रही है। यह पानी न तो पीने के योग्य है और ना हीं नहाने के योग्य है। निवासियों द्वारा प्राधिकरण पर आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत करने पर भी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। निवासी इससे काफी ज्यादा परेशान है।
बड़े मुद्दों में मसरूफ है प्राधिकरण
निवासियों ने बताया कि यहां कभी भी पानी की टंकी में से गंदा और बदबूदार पानी आने लगता है। आज सुबह से टंकियों में से गंदा पानी आ रहा है। गंदे पानी की वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऑफिस जाने वाले निवासियों के लिए नहाने के लिए साफ पानी उपलब्ध नहीं है। प्राधिकरण में इसकी शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है। लेकिन प्राधिकरण बड़े मुद्दों में मसरूफ है।
प्रदर्शन करने के अलावा नहीं बचा कोई विकल्प
सेक्टर P3 में रहने वाले आदित्य भाटी ने बताया कि समस्याओं को लेकर कार्यक्रम में शिकायत भी खूब की है। हर माध्यम से सरकार और प्राधिकरण तक अपनी बात पहुंचा ली,अधिकारियों की विजिट भी हो गई ,परंतु समाधान कुछ नही हुआ , अब इस खटारा कार्यशेली के खिलाफ धरना देने के अलावा हमारे पास अब और कोई विकल्प नहीं है।