
पहले पुलिस ने सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया था बता दें कि संपत्ति विवाद को लेकर मुकेश मित्तल अक्सर अपने माता पिता के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पूर्व में भी परिजनों ने इसकी शिकायत थाना दनकौर पुलिस से की थी। पुलिस ने आरोपी को बुलाकर उसे कड़ी चेतावनी दी थी। उस समय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की थी और उसे महज चेतावनी देकर छोड़ दिया था। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए और वह आए दिन अपने वृद्ध माता-पिता के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाओं को अंजाम देने लगा।कलियुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, संपत्ति के लिए मां को बुरी तरह पीटा, देखें विडियो pic.twitter.com/yKRVVkdhVw
— Chetna Manch (@ManchChetna) May 18, 2023