Greater Noida News : सुनील गलगोटिया के जन्मदिन पर आयोजित किया स्पोर्ट्स लींग टूर्नामेंट
Greater Noida News : Sports league tournament organized on Sunil Galgotia's birthday
भारत
चेतना मंच
04 Mar 2023 05:14 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय कबड्डी में पहला स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की। यह कार्यक्रम चॉसलर सुनील गलगोटिया के जन्मदिवस की पावन बेला के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष मनाया जाता है। गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया के निर्देशन में मनाया गया। गलगोटियास विश्वविद्यालय के सभी स्टूडेंट्स और पूरे स्टाफ़ ने चॉसलर को जन्मदिन के शुभ अवसर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। सुनील गलगोटिया ने सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
Greater Noida News :
"आज मेरा देश दुनिया का सबसे युवा देश है"
गलगोटिया विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया ने कहा कि आज मेरा देश दुनिया का सबसे युवा देश है। युवाओं से (विद्यार्थियों) से मेरा आवाह्न है कि वो देश की महान संस्कृति का अवलंबन करते हुए आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करें। आप सभी को यही मेरा संदेश और शुभकामनाएं भी हैं।
प्रतियोगिता में 500 फ़ैकल्टी मैम्बर्स ने लिया भाग
इस स्पोर्ट्स लींग में दूर दराज से अनेक अस्पताल और तमाम यूनिवर्सिटीयों ने बढचढ भाग लिया है। इस प्रतियोगिता में कब्बडी, क्रिकेट, जैबलियन थ्रो, दौड, बैडमिंटन, चैस जैसे अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इन सभी खेलों में लगभग 500 फ़ैकल्टी मैम्बर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजन में प्रशांत भारद्वाज, भूपेन्द्र और यूसुफ़ अहमद की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इन खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम स्थान
कबड्डी में गलगोटियाज विश्वविद्यालय की टीम प्रथम रही। पूल गैम में सुलेहा खान प्रथम स्थान पर रहीं। जैबलियन थ्रो में सोनिया सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। सौ मीटर की दौड में आफ़रीन प्रथम स्थान पर रहीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को चॉसलर सुनील गलगोटिया, सीईओ ध्रुव गलगोटिया, वाइस चॉसलर डा. के मल्लिका अर्जुन बाबू, प्रो. वाइस चांसलर डा. अवधेश कुमार , कुलपति सलाहकार रेनु लूथरा और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नितिन गौड ने आपने हाथों से मैडल पहनाकर सम्मानित किया।