Greater Noida News : महिलाओं के सहयोग से सुधरेगी प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति: सिंह
The condition of primary schools will improve with the help of women: Singh
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:54 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विभिन्न क्षेत्र में महारत हासिल कर चुकी महिलाओं से मुलाकात की तथा जेवर क्षेत्र में बेसिक शिक्षा को सुधारे जाने के लिए सहयोग मांगा। बेसिक शिक्षा को लेकर महिलाओं द्वारा एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ समस्त कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर क्षेत्र की शिक्षा में अमूलचूल परिवर्तन करने के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाओं से संपर्क किया है, जो विद्यालय में जाकर बच्चों व शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों से बात कर, कारण खोजेंगी कि कैसे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
Greater Noida News :
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि साधन जुटाने के लिए सीएसआर फंड और विधायक निधि का इस्तेमाल किया जाएगा। शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए शहर की महिलाओं का सहयोग लिए जाने के प्रयास किया जा रहा है।
आगामी 24 नवंबर को महिलाओं के दो समूह जेवर क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण करेगी और समस्याओं के निराकरण का खाका तैयार करेंगी। इस मौके पर श्रीमती सुभ्रा सिंह खेमका फाउंडेशन की सीईओ, श्रीमती शिप्रा गुप्ता, श्रीमती रंजना आदि मौजूद रहे।