Greater Noida News : जेबीयू के पास बने बिजली घर में लाखों की चोरी
UP News
भारत
चेतना मंच
09 Dec 2022 05:55 PM
Greater Noida News : थाना इकोटेक-1 क्षेत्र के जीबीयू के पास स्थित बिजलीघर पर बीती रात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से लाखों रुपए मूल्य की केबल वायर को चोरी कर ले गए। इस संबंध में करीब 7 अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Greater Noida News :
गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के पास स्थित एनपीसीएल कंपनी के बिजली घर पर बीती रात दो बाइक व महिंद्र पिकअप में सवार होकर बदमाश पहुंचे। बिजली घर पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। बदमाशों ने यहां से केवल काट कर अपनी महिंद्रा पिकअप में लाद ली। इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी तथा गश्त कर रही पुलिस की जीप भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश मौके पर अपनी दो बाइकों को छोड़कर महिंद्रा पिकअप से फरार हो गए। इस संबंध में एनपीसीएल के जेई राहुल कुमार ने करीब 7 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सरिता मलिक का कहना है कि मौके से बरामद बाइकों की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर भी बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।