Greater Noida News : विश्वविद्यालय में परीक्षा देने आए छात्रों की चार लाख की दो बाइक चोरी
Greater Noida News: Two bikes worth four lakhs stolen from students who came to appear in the university
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:46 PM
Greater Noida news : ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे के समीप स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के गेट के बाहर से अज्ञात चोरों ने 2 छात्रों की चार लाख कीमत की दो महंगी बाइक चुरा लीं। पीड़ित छात्रों ने दनकौर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही है।
Greater Noida News :
विश्वविद्यालय में आजकल छात्रों की परीक्षा चल रही है। शशांक मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला है। वह बीटेक का छात्र है। विश्वविद्यालय में परीक्षा देने आया था। परीक्षा देते समय उसने अपनी बाइक बजाज केटीएम गेट के बाहर खड़ी कर दी। परीक्षा देकर लौटा तो वहां बाइक नहीं थी। इसी प्रकार सीतामढ़ी बिहार के मूलनिवासी छात्र कमल की यामाहा आर-1-5 बाइक भी चोरी हो गई। इससे पहले भी छात्रों की बाइक चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। लेकिन आज तक बाइक चुराने वाले गिरोह का कोई सुराग नहीं लगा है।