Greater Noida News : बिना स्टीकर के गाड़ी को सोसाइटी में जाने से रोका, गार्ड व कार मालिक के बीच विवाद
Greater Noida News: Vehicle without sticker prevented from entering society, dispute between guard and car owner
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:14 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर साइट सी में बिना स्टीकर की गाड़ी को रविवार देर रात अंदर ले जाने को लेकर किरायदार और सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद हो गया। रात के समय गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने बिना स्टीकर गाड़ी को रोककर बाहर गाड़ी खड़ी करने के लिए बोला, ऐसे में गाड़ी मालिक गार्ड से भीड़ गया। ऐसे में दोनों के बीच विवाद हो गया, ड्यूटी पर तैनात गाड़ी के सिर में चोट आई है, जबकि हाथ में फेक्चर हुआ है। निवासियों का आरोप है कि किरायदार सुरक्षा के साथ खिलावाड कर रहे है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या जस के तस बनी है।
Greater Noida News :
सोसाइटी के निवासी हिमांशु शेखर ने बताया कि कि सोसाइटी में किराएदार रखने में पुलिस वेरिफिकेशन के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां प्रॉपर्टी डीलर और सोसाइटी मेंटेनेंस (बिल्डर द्वारा संचालित) मिलकर बिना वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरी तरह से फॉलो किए हुए बिना ही फ्लैट्स को किराए पर देने का काम धड़ल्ले कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात के समय सोसाइटी में रह रहे एक किरायदार रात के समय बिना स्टीकर की गाड़ी अंदर लेकर आ रहे थे, ऐसे में सुरक्षा गार्ड ने इसको रात होने और स्टीकर न होने पर गाड़ी बाहर खड़ी करने की मांग की। आरोप है कि इस पर किरायदार युवक भडक गए है, साथ ही सुरक्षा गार्ड पर चढ़ गए है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है,जिसमें सुरक्षा गार्ड जोकि ड्यूटी पर था। उसके सिर में चोट आई है,जबकि हाथ में फैक्चर हुआ है। इस मामले की शिकायत सूरजपुर पुलिस में की थी, लोगों ने दोनों में बात कर मामले को समझाया है। उनका कहना है कि सोसाइटी में आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना होती रहती है, कभी किराएदार सिक्योरिटी गार्ड से अपनी अनुचित डिमांड को लेकर मारपीट कर लेता है। घटनाओं के कारण सोसाइटी का माहौल बहुत ही खराब हो रहा है। फ्लैट ऑनर्स स्वयं अपने फ्लैट में रहते है उन लोगों के मन में इन घटनाओं को लेकर बहुत डर बना हुआ है। पुलिस वेरिफिकेशन को चेक करे।