Greater Noida News : तमंचे के साथ शातिर बदमाश पकड़ा
Greater Noida News : Vicious miscreant caught with pistol
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:36 PM
Greater Noida News : थाना बादलपुर पुलिस ने एक शातिर बदमाश को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने गस्त के दौरान दुर्रायी गांव के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दीपक पूनिया पुत्र राजेंद्र पुनिया निवासी मेरठ को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी दीपक पूनिया पर छेड़छाड़ सहित कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।