Greater Noida News : झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को ठंड से बचाव के लिए बांटे गर्म कपड़े
Greater Noida News : Warm clothes distributed to slum children to protect them from cold
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:56 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पार्क एवेंयू सोसइटी की पार्क एवेन्यू कल्चरल कमेटी के सदस्यों ने झुग्गियों में रहने बच्चे व परिवार की मदद के लिए जिम्मा उठाया है। इस दर्द को कम करने के लिए एक मुहिम चलाई , जिसके तहत जाड़े की ऋतु में गरम कपड़ो से वंचित गरीब बच्चों के लिए सोसाइटी में वस्त्र इक्ट्ठा कर झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को दान किए है।
Greater Noida News :
सोसायटी निवासी ललित किरोला ने बताया कि निवासियों ने करीब 3000 कपड़े एकत्र कर उन्हे आस पास के शेल्टर होम्ज़ में रहने वाले गरीब बच्चो एवं बड़ों में वितरित किया गया। कमिटी के सदस्य आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 2 हफ्ते चले गरम वस्त्रों के इस दान कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों के अलाव सभी सदस्यो ने अपना श्रमदान किया। इस कमेटी के सदस्य मनीष श्रीवास्तव, ध्रुव, विराज, जय खेडले और विवेक कुमार शामिल हुए।