Gurgaon News : दिल्ली से सटे गुरुग्राम से बारिश के दौरान एक बड़ा हादासा हो गया। दरअसल बारिश के पानी में करंट फैलने से तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। मरने वाले तीनों एक निजी कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
करंट लगने से तीन की मौत Gurgaon News
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात भारी बारिश के दौरान इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ के साथ बिजली का तार टूट कर नीचे सड़क पर गिर गया था। इससे पानी में करंट फैल गया। तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। तीनों एक निजी कंपनी में काम करते थे और ये तीनों इफको चौक मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। आपको बता दें की भारी बारिश के कारण देशभर के कई इलाकों में भारी तबाही मची है। सड़कों पर भारी जलजमाव हुआ है। Gurgaon News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।