Gurjari Carnival : दबाया जा रहा गुर्जरों का इतिहास : पुरुषोत्तम रुपाला
gurjari carnival
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:14 AM
गुर्जरी कार्निवल में पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा दबाया जा रहा गुर्जरों का इतिहास
Gurjari Carnival: ग्रेटर नोएडा स्थित अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में बड़े ज़ोर शोर से दो दिवसीय गुर्जरी कार्निवाल (Gurjari Carnival )का आयोजन किया गया। आज इस कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम रुपाला रहे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण पाल गुर्जर द्वारा की गई।कार्यक्रम में डॉ महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, पुरुषोत्तम रुपाला, ऊर्जा मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर और राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतराम तंवर आदि उपस्थित रहे।
Gurjari Carnival :
अतिथियों द्वारा किया गया दीप प्रज्वलित
गुजरी कार्निवल कार्यक्रम में सिटी हार्ट एकेडमी दादरी स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाए। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा सरस्वती मां के पास दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना की गई। गुर्जरी कार्निवल में उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्प, शाल और मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया।
देसी गीत का गाकर किया स्वागत
कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों का गुर्जरी भाषा में गीत गाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम रुपाला, डॉ महेश शर्मा, मृगनका सिंह और अन्य उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा इतिहास का संकलन किताब का अवलोकन किया गया। जिसमें गुर्जरों के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई है। वही गुजरी माता और बहनों द्वारा अतिथियों के लिए एक देसी गीत "मां मत कर लड़ाई लड़ाई में बड़े-बड़े शहर उजड़ गए" गाकर स्वागत किया गया।
इतिहास के बारे में दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान जसवीर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 65 साल में क्रांति बीज का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हम अपने इतिहास को अपनी आने वाली पीढ़ी को सोंप रहे हैं। उन्होंने कई राज्यों में गुर्जरों के इतिहास को दबाने की बात की और बताया कि राजस्थान और अन्य जगहों पर विद्यार्थियों की किताबों में से गुर्जरों का इतिहास मिटा दिया गया है उन्होंने सरकार से इस बात पर गौर देने की प्रार्थना की है उन्होंने बताया कि सरकार ने 300 लाइब्रेरी का निर्माण कराया। साथ ही लोगों को इतिहास के बारे में बताया।
दुश्मन को माफ करने की ना करे गलती
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम रुपाला ने बताया कि गुर्जर अपना रुतबा रखने वाली कौम है। उन्होंने कहा कि गुर्जरों का इतिहास मिटाया जा रहा है, लेकिन वह इतनी आसानी से मिटेगा नहीं। इतिहास उन लोगों को मिटाया जाता है जिन्हें अपने इतिहास के बारे में पता नहीं होता। हमको हमारे इतिहास के बारे में सब कुछ पता है, जिस वजह से हमारा इतिहास मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने भाषण देते हुए कहा कि हमें इतिहास से सीख लेनी चाहिए । जैसे पृथ्वीराज चौहान ने दुश्मन को 15 बार माफ किया था और वह अनेकों बार हमला करता रहा ऐसी गलती हमें नहीं करनी चाहिए। अगर हमारे हाथ में सांप आ जाए तो उसे वही कुचल देना चाहिए। अगर पृथ्वीराज वह गलती नहीं करते तो आज हमारा यह हाल नहीं होता।
उत्तर प्रदेश में पशुओं के लिए दी 400 एंबुलेंस
उन्होंने बताया कि भारत देश में गुर्जर पहले से ही पशुपालन का काम करते आए हैं। हमारे भगवानों ने भी पशुपालन का कार्य किया था। भगवान श्री कृष्ण भी गायों को चराते और पालते थे। आने वाले कुछ समय में देश के अर्थ तंत्र में गाय आने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अकेले उत्तर प्रदेश में पशुओं के लिए के लिए 400 एंबुलेंस दी हैं। पशुओं के लिए फ्री वैक्सीनेशन के लिए भी बोला है।