विज्ञापन
दिल्ली में गुरुवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब पश्चिम विहार इलाके में मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई। बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने जिम के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

Delhi News : दिल्ली में गुरुवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब पश्चिम विहार इलाके में मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई। बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने जिम के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा लेने का दावा किया गया है। Delhi News
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार तड़के करीब 4 बजे बाइक सवार दो अज्ञात हमलावर पश्चिम विहार स्थित 24 आवर्स फिटनेस जिम के बाहर पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और जिम की इमारत पर लगातार सात राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन सुबह-सुबह हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। Delhi News
हमले के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट वायरल हुई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। इस पोस्ट में सलमान खान से जुड़ी कथित रंजिश का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल पोस्ट और ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और अभी किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि थाना पश्चिम विहार ईस्ट में घटना से जुड़ी PCR कॉल सुबह दर्ज की गई थी। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने जिम की कांच की दीवार पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने घटनास्थल से CCTV फुटेज जब्त कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच कई संभावित एंगल से की जा रही है, जिनमें जबरन वसूली, गैंगवार, व्यक्तिगत रंजिश और आपराधिक धमकी जैसे पहलू शामिल हैं। एक वायरल ऑडियो में भी दावा किया जा रहा है कि हमला कथित तौर पर सलमान खान से जुड़ी नजदीकियों के कारण किया गया, हालांकि पुलिस ने इसे भी जांच के दायरे में रखा है। Delhi News
विज्ञापन