Gurugram News : अतिथि गृह में फंदे से लटका मिला बाढड़ा ब्लॉक समिति के सदस्य का शव
UP News: Troubled youth committed suicide due to dispute with wife
भारत
RP Raghuvanshi
27 Dec 2022 06:07 PM
गुरुग्राम (हरियाणा)। चरखी दादरी जिले के बाढड़ा प्रखंड समिति के एक सदस्य का शव यहां सेक्टर 31 स्थित एक अतिथि गृह में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अभी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि उसकी हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है।
पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की पहचान बाढड़ा ब्लॉक समिति के वार्ड नंबर एक से विजयी उम्मीदवार अशोक कुमार (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि शव सोमवार रात अतिथि गृह के शौचालय में मिला।
सेक्टर 40 के थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बाढड़ा प्रखंड समिति के अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होना है। समिति के कुछ सदस्य अतिथि गृह में ठहरे हुए हैं। कुमार ने कहा कि हमने शव को मोर्चरी में रखवाया है। उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।