हरियाणा के चुनाव पर आया सबसे बड़ा सर्वे, होने वाला है कमाल
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:14 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:14 AM
Haryana Elections : भारत के छोटे राज्यों में हरियाणा प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। हरियाणा में विधानसभा का चुनाव चल रहा है। हरियाणा की जनता 05 अक्टूबर 2024 को एक साथ वोट डालकर हरियाणा प्रदेश की सरकार को चुनेगी। इस बीच हरियाणा के चुनाव को लेकर अलग-अलग सर्वे सामने आए हैं। हरियाणा पर हुए सर्वे का विश्लेषण करके चेतना मंच ने हरियाणा पर सबसे बड़ी सर्वे रिपोर्ट तैयार की है। हरियाणा पर तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट बहुत चौंकाने वाली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के चुनाव में बड़ा कमाल होने वाला है।
हरियाणा में होगा बड़ा कमाल
आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीट हैं। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर 2024 को मतदान होगा तथा 8 अक्टूबर 2024 को मतगणना होकर अगली सरकार बनना तय हो जाएगा। इस दौरान चेतना मंच द्वारा तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हरियाणा के इस चुनाव में कांग्रेस की हवा चल रही है। कांग्रेस हरियाणा की 55 से 62 सीट तक जीतकर हरियाणा में नई सरकार बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है।
हमारे सर्वे के मुताबिक "हरियाणा में पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमान कहता है कि राज्य में कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है. उसे 55 से अधिक सीटें मिल सकती हैं. कुछ चैनलों की रिपोर्ट यह भी कह रही है कि 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में कांग्रेस 58 से 64 सीटें पा सकती है. सट्टा बाजार का अनुमान भी कुछ ऐसा ही है और वह भी चौंका रहा है." विश्लेषकों के मुताबिक, "हरियाणा में बीजेपी का वोट ऊपर-नीचे तो होगा. उसकी कुछ सीटें भी इधर-उधर होंगी. दरअसल, वहां वोटर एंटी-इन्कंबेंसी का मारा हुआ है. वह प्रदेश में अब बदलाव चाहता है." पत्रकार ने आगे बताया कि यह परिवर्तन दो किस्म का होता है. पहला- जिसमें मतदाता सत्ताधारी पार्टी को बेदखल कर देता है, जबकि दूसरा बदलाव वह है, जिसमें वे ऐसे दल को सत्ता में लाते हैं, जिसमें सरकार में आने का सामर्थ होता है.
अलग-अलग सर्वे रिपोर्ट
हम आपको देश के अलग-अलग प्रसिद्ध मीडिया समूह की सर्वे रिपोर्ट भी बता देते हैं। Times Now की सर्वे रिपोर्ट में हरियाणा में
कांग्रेस: 36-41 सीटें (32.4% वोट शेयर)
बीजेपी: 33-38 सीटें (35.6% वोट शेयर)
जेजेपी: 2-5 सीटें (8.8% वोट शेयर)
अन्य: छह-11 सीटें (23.2% वोट शेयर) दिखाया गया है।
लोकपाल सर्वे में Haryana Elections
कांग्रेस: 58-65 सीटें (46-48% वोट शेयर)
बीजेपी: 20-29 (35-27% वोट शेयर)
अन्य: 3-5 (7-8% वोट शेयर) दिखाया गया है।
इंडिया टुडे मीडिया ग्रुप के लिए कुछ समय पहले सी वोटर ने मूड ऑफ दि नेशन नाम का सर्वे किया था, जिसमें लोगों से पूछा गया था कि वे हरियाणा सरकार के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं? 27% लोगों ने खुद को संतुष्ट, 44% ने असंतुष्ट और 25% ने अपने आप को कुछ हद तक संतुष्ट बताया था. ओपीनियन पोल के दौरान यह भी सवाल हुआ था कि वे भाजपाई सीएम नायब सिंह सैनी से कितने सैटिसफाई हैं? जवाब में 22% ने अपने आप को संतुष्ट, 40% ने को असंतुष्ट और 19% ने खुद को कुछ हद तक संतुष्ट बताया था.
पिछला रिजल्ट यह था
बात हरियाणा विधानसभा के पिछले रिजल्ट की करें तो वर्ष-2019 में हुए चुनाव में हरियाणा में
बीजेपी: 40 सीटें (37% वोट शेयर)
कांग्रेस: 31 सीटें (28% % वोट शेयर)
जेजेपी: 10 सीटें (15% वोट शेयर)
आईएनएलएडी: 1 सीट (2% वोट शेयर)
अन्य: 8 सीटें (18% वोट शेयर) पर रहे थे। Haryana Elections