IP Women's College : कॉलेज में यौन उत्पीड़न, महिला आयोग ने शुरू की जांच
Sexual harassment in college, Women's Commission starts investigation
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:45 AM
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ (आईपी) महिला कॉलेज में यौन उत्पीड़न के दावों के बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) सक्रिय हो गया है। आयोग ने सोमवार को कहा कि उसने कॉलेज में सांस्कृतिक आयोजन के दौरान महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार के आरोपों की जांच शुरू की है।
दिल्ली विश्वविद्यालय और पुलिस को पेश होने के निर्देश
महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों को समन जारी कर आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। आयोग ने भविष्य में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति पर रोक सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा जारी दिशानिर्देशों तथा उठाए गए कदमों का ब्योरा भी मांगा है। महिला आयोग ने कहा कि यह जांच सभी मुद्दों पर है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जा सके। इससे पहले डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस और आईपी कॉलेज को नोटिस जारी कर उत्पीड़न के विशिष्ट मामले में जांच करने को कहा था।
दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग संस्थान की दीवार पर चढ़ गए और कई छात्राओं को परेशान किया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।