Jewar News : नगर पंचायत जेवर में चैयरमेन सभासदों का कार्यकाल पूरा होने पर दी विदाई
Jewar News: Farewell given to the chairman councilors on completion of their tenure in Nagar Panchayat Jewar
भारत
चेतना मंच
10 Jan 2023 05:13 PM
Jewar News : नगर पंचायत जेवर के सभागार में चैयरमेन सभासदों का कार्यालय पूरा होने पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जेवर की मौजूदगी में कर्मचारियों ने समारोह में फूल माला डालकर उनको कार्यकाल पूरा करने पर विदाई दी ।
Jewar News :
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जेवर सतीश कुमार की मौजूदगी में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत जेवर की चैयरमेन वीरवती देवी व सभासदों का कार्यकाल विगत 26 दिसम्बर को पूर्ण होने पर समारोह में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सतीश कुमार ने चैयरमेन को गुलदस्ता देकर व शॉल उढाकर उनका स्वागत किया तो सभासदों के गले में फूल माला डालकर व शॉल उढाकर उनका भी स्वागत किया।
समारोह में नगर पंचायत के सभासद शिवकुमार शर्मा, महमुद हसन, कैलास शर्मा, वकील पहलवान, अंजू देवी, उमेश तायल, गजेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार आदि समेत नगर पंचायत के कर्मचारी भी समारोह में मौजूद रहे।