Jewar News : दलहन फसलों की खेती पर किसानों को किया जागरूक
Farmers made aware on cultivation of pulse crops
भारत
चेतना मंच
28 Oct 2022 10:27 PM
Jewar News : जेवर । एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी कृषि प्रसार सेवा केन्द्र, नोएडा द्वारा भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आई.सी.ए.आर.) कानपुर के सहयोग से मानव स्वास्थ्य एवं समृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती के अंतर्गत मूँग और उर्द फसलों पर दो दिवसीय दलहन उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम चीती और बीरमपुर ब्लाक जेवर गौतमबु़द्धनगर में किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 पुरूषों और महिला किसानों ने भाग लिया।
Jewar News :
एमिटी कृषि प्रसार सेवा केन्द्र की प्रभारी डा. नीतू सिंह ने किसानों को परंपरागत खेती पर विशेष बल देते हुए दलहनी फसलों के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही मृदाजनित रोगों के जैव प्रबंधन के लिए ट्राइकोडर्मा बनाने एवं उपयोग करने की विधि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
Jewar News :
एमिटी कृषि प्रसार सेवा केन्द्र के वरिष्ठ शोध अधिकारी रोशन लाल ने मूँग एवं उर्द की खेती की जानकारी देते हुए बताया कि दालें प्रोटीन का महत्वपूर्ण स्रोत है जो मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होती है। साथ ही साथ बताया कि दलहन फसलों की खेती से मृदा में नाइट्रोजन की उपलब्धता में वृद्धि होती है जिसके फलस्वरूप मृदा की उर्वरता में बढ़ोतरी होती है।