Jewar News : तेज रफ्तार वाहन ने बुझा दिया घर का चिराग, जेवर के परिवार में छा गया मातम
Jewar News: High speed vehicle extinguished the lamp of the house, mourning engulfed the family of Jewar
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:43 PM
Jewar News : परी चौक के पास सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। उपचार के दौरान युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही जेवर के मौहल्ला तालाब मार्किट में मातम छा गया। मौहल्ला तालाब मार्किट टप्पल रोड जेवर निवासी वासू पुत्र ग्यासी जाटव 22 वर्ष जेवर से बस द्वारा परीचौक ग्रेटर नोएडा गया था जहा परीचौक पहुंचकर मार्ग को पैदल पार करते हुए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर अवस्था में वासु को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की घटना स्थानीय सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।