राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आस्था कुंज पार्क में हुई इस वारदात के तार ऐसे तरीके से जुड़े हैं, जिसने पुलिस को भी जांच का दायरा बढ़ाने पर मजबूर कर दिया।

Delhi News : राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आस्था कुंज पार्क में हुई इस वारदात के तार ऐसे तरीके से जुड़े हैं, जिसने पुलिस को भी जांच का दायरा बढ़ाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस के अनुसार, तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग लड़की और उसके दोस्त को धमकाया और इसके बाद आस्था कुंज पार्क में वारदात को अंजाम दिया। राजधानी दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल कालकाजी मंदिर की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर घटना ने चिंता बढ़ा दी है। मंदिर के पास स्थित आस्था कुंज पार्क में नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप की वारदात सामने आने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। Delhi News
कालकाजी मंदिर में दर्शन करने आई नाबालिग लड़की फरीदाबाद की रहने वाली है। सोमवार, 21 सितंबर की शाम वह अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। दोनों करीब सात बजे मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद करीब साढ़े सात बजे दोनों पास स्थित आस्था कुंज पार्क चले गए। पार्क में दोनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन युवक उनके पास पहुंचे। पहुंचने पर तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों नाबालिगों को धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने कथित तौर पर उन्हें बताया कि नाबालिग होने के बावजूद पार्क में बैठने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। Delhi News
आरोपियों ने पुलिस का डर दिखाकर दोनों नाबालिगों को अलग कर दिया। एक आरोपी ने लड़की के दोस्त को अपने कब्जे में रखा, जबकि लड़की के साथ यौन हिंसा की गई। वारदात के बाद आरोपी दोनों को धमकाकर वहां से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी शिकायत के आधार पर रेप, आपराधिक साजिश, धमकी तथा POCSO एक्ट समेत संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। Delhi News
पुलिस को घटना की सूचना रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आस्था कुंज पार्क पहुंची। पुलिस ने पीड़िता और उसके दोस्त से जानकारी ली और इसके बाद घटनास्थल तथा आसपास के इलाके की जांच शुरू की। पुलिस ने पार्क में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। इसके बाद आरोपियों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई गई। Delhi News
पुलिस की जांच में एक अहम समय अंतर भी सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक, वारदात करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुई बताई जा रही है, जबकि पुलिस को PCR कॉल करीब 8:45 बजे मिली। अब पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना और PCR कॉल के बीच करीब 45 मिनट के दौरान क्या हुआ ? जांच एजेंसियां ने आरोपियों की गतिविधियों, उनके आपसी संबंध और घटना से पहले तथा बाद की गतिविधियों को भी खंगाला। Delhi News
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी आसिफ के अमर कॉलोनी इलाके में होने की जानकारी मिली। मंगलवार सुबह पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। उस घेराबंदी के दौरान आसिफ ने दिल्ली पुलिस की टीम पर गोली चलाई और वहां से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। Delhi News
आसिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बाकी दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस ने हेमंत और उसके छोटे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फरार आरोपियों को पकड़ लिया गया है और पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, हेमंत ने लॉ की पढ़ाई करने का दावा किया है, जबकि उसका छोटा भाई BSc का छात्र है। नाबालिग आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। Delhi News
तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का फोकस अब घटना की पूरी कड़ी जोड़ने पर है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तीनों आरोपी एक-दूसरे को कैसे जानते थे और क्या उन्होंने वारदात से पहले कोई योजना बनाई थी ? पुलिस CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, घटनास्थल से मिले सबूत और आरोपियों के बयानों का मिलान कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इससे पहले किसी अन्य आपराधिक घटना में शामिल रहे हैं या नहीं। Delhi News
घटना के बाद आस्था कुंज पार्क की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस के अनुसार, पार्क काफी बड़ा है और वहां प्रवेश तथा बाहर निकलने के कई रास्ते हैं। पार्क की बाउंड्री वॉल कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा कुछ गेट पर सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी नहीं होने और पार्क के कुछ हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस अब वारदात के साथ-साथ पार्क की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। Delhi News
फिलहाल इस मामले में तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। आसिफ को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि हेमंत और उसके छोटे भाई को बाद में पकड़ा गया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां घटनास्थल के साक्ष्य, CCTV फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना की पूरी योजना क्या थी और आरोपियों की वास्तविक भूमिका क्या रही ? Delhi News
विज्ञापन