Kanjhawala Incident : आरोपियों को बचाने की कोशिश में जुटे दो लोग अब पुलिस की रडार पर
Two people trying to save the accused are now on the police radar
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:03 AM
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह उन दो लोगों की तलाश में जुटी है, जिन पर कंझावला हादसे के आरोपियों को बचाने की कोशिश करने का संदेह है।
Kanjhawala Incident
कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसे सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 18 दल मामले की जांच कर रहे हैं और हर पहलू पर गौर किया जा रहा है।
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कॉल डिटेल के रिकॉर्ड के आधार पर दो और लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इन दोनों लोगों की पहचान आशुतोष और अंकुश के तौर पर हुई है, जो कथित तौर पर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।