विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चंदा अनियमितताओं को लेकर केंद्र और ट्रस्ट प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Delhi News : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चंदा अनियमितताओं को लेकर केंद्र और ट्रस्ट प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मंगलवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने मंदिर प्रशासन और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए।
केजरीवाल ने दावा किया कि राम मंदिर से जुड़े चंदे में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की बातें सामने आ रही हैं और करोड़ों रुपये के कैश तथा कीमती सामान के कथित गायब होने के आरोप चर्चा में हैं। Delhi News
अपने बयान में अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की भूमिका पर सीधा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का संचालन एक व्यक्ति के हाथों में केंद्रित बताया जा रहा है, जबकि उन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। केजरीवाल ने सवाल किया कि इतनी गंभीर चर्चाओं और आरोपों के बावजूद अब तक चंपत राय को उनके पद से क्यों नहीं हटाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि क्या किसी तरह की जांच या कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए समय दिया जा रहा है। आप संयोजक ने आगे कहा कि उन्हें आशंका है कि यदि मामले में जांच आगे बढ़ती है तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या चंपत राय के पास ऐसी जानकारी है, जिसके सार्वजनिक होने से कुछ प्रभावशाली लोग प्रभावित हो सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि राम भक्तों और आम जनता के बीच इस मामले को लेकर कई सवाल और असंतोष हैं, जिनका जवाब मिलना चाहिए। Delhi News
वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि वे इस मुद्दे पर सरकार से पांच प्रमुख सवाल पूछेंगे। उन्होंने बताया कि पहला सवाल ट्रस्ट प्रबंधन और चंपत राय की भूमिका से जुड़ा हुआ है, जबकि अगले दिनों में अन्य सवाल भी सामने रखे जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि आस्था और पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर विषय है, जिस पर स्पष्टता जरूरी है। Delhi News
विज्ञापन