राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया।

Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। शुरुआती जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि आरोपी सीमा पार से भारत विरोधी साजिशों को अंजाम देने की कोशिशों में जुटा था और उसकी गतिविधियां एक बड़े नेटवर्क से जुड़ी हो सकती हैं।
जांच एजेंसियों की शुरुआती पड़ताल में बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। शब्बीर अहमद लोन केवल एक साधारण मॉड्यूल का सदस्य नहीं था, बल्कि वह भारत विरोधी साजिशों को हवा देने वाले एक संगठित नेटवर्क की अहम कड़ी के रूप में काम कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश में रहकर वह इस पूरे तंत्र को सक्रिय बनाए हुए था और लगातार देश विरोधी गतिविधियों को दिशा दे रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ था, जो पर्दे के पीछे से भारत के खिलाफ नापाक मंसूबों को अंजाम देने में जुटी हुई थी। Delhi News