शर्मनाक : अपनी ही लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी से किया बलात्कार
राजधानी एक बार फिर हुई शर्मसार, अपनी ही लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी से किया बलात्कार
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:28 PM
Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है, जहाँ एक शख्स ने अपनी ही लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी से बलात्कार किया । शख्स ने पार्टनर की गैर-मौजूदगी में इस घटना को अंजाम दिया ।
राजधानी दिल्ली में 17 जनवरी बुधवार को एक शर्मनाक घटना सामने आयी है, जहाँ एक शख्स ने अपनी ही लिव-इन पार्टनर की 14 वर्षीय बेटी से बलात्कार कर दिया । आरोपी नाबालिग की माँ के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता है। शख्स ने हवस की घटना को उस समय अंजाम दिया जिस समय नाबालिग बच्ची की मां अस्पताल गई हुई थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान अंकित यादव (29 वर्षीय) केई रूप में की है। पुलिस द्वारा बुराड़ी थाने में बलात्कारी अंकित के खिलाफ आई.पी.सी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
मां की गैर-मौजूदगी में नाबालिग से किया बलात्कार
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रहने वाली पीड़ित माँ का कहना है कि वो अपनी नाबालिक बच्ची को आरोपी अंकित के पास छोड़कर घटना के दिन अस्पताल गई हुई थी, वो नहीं जानती थी कि उसका साथी अंकित ऐसा भी कर सकता है। मां की गैर-मौजूदगी में अंकित ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़ित मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा आरोपी अंकित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं नाबालिग को मेडिकल जांच व काउंसलिंग के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
नाबालिग के साथ पहले भी किए थे गलत काम
Delhi News
रिपोर्ट्स के अनुसार, बलात्कारी अंकित पहले भी कई मौकों पर नाबालिक के साथ गलत काम कर चुका है। पीड़ित माँ का कहना है कि अंकित कॉन्ट्रैक्ट पर बस चलाता है। जिसके साथ वो कई वर्षों से लिव-इन रिलेशन में रह रही थी, और अपने पति को 8 वर्ष पहले ही छोड़ दिया था। पिछले रिश्ते से पीड़िता की मां के तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।