दिल्ली सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर तालकटोरा स्टेडियम में करोड़ों रुपये खर्च कर कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि होली-दिवाली मुफ्त सिलेंडर, लखपति बिटिया योजना और पिंक कार्ड जैसी घोषणाओं के लिए बड़े खर्च किए गए।

Congress' sharp attack
कांग्रेस का सीधा निशाना मुख्यमंत्री पर (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar03 Mar 2026 03:03 PM
bookmark

Congress's sharp attack on BJP : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली सरकार की हालिया घोषणाओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए उस पर जमीनी हकीकत से कोसों दूर जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सरकार पर 'प्रचार और छवि चमकाने की राजनीति' का ठप्पा लगाते हुए कहा कि होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा करने में सरकार को एक साल लग गया, वह भी अधूरी तैयारी के साथ।

मुफ्त सिलेंडर की 'सियासी बाजीगरी'

देवेन्द्र यादव ने सवाल उठाया कि सरकार केवल उन्हीं परिवारों को मुफ्त सिलेंडर देगी, जिनके पास वैध राशन कार्ड हैं। उन्होंने कहा, "सरकार 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को लाभ देने की बात कर रही है, जबकि दिल्ली में 17 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक परिवार हैं और लाखों परिवारों का सत्यापन अभी भी लंबित है।" उन्होंने मांग की कि सरकार को पहले 500 रुपये में सब्सिडी वाला सिलेंडर देने का अपना वादा पूरा करना चाहिए।

'करोड़ों खर्च कर आयोजन, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं'

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर तालकटोरा स्टेडियम में करोड़ों रुपये खर्च कर कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि होली-दिवाली मुफ्त सिलेंडर, लखपति बिटिया योजना और पिंक कार्ड जैसी घोषणाओं के लिए बड़े खर्च किए गए, लेकिन यह सब सिर्फ प्रचार और छवि चमकाने की राजनीति है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने का वादा पूरी तरह से भुला दिया गया है।

लखपति बिटिया योजना पर बड़ा सवाल

देवेंद्र यादव ने 'लखपति बिटिया योजना' की पोल खोलते हुए कहा कि यह पुरानी 'लाडली योजना' का ही नया नाम है। उन्होंने सवाल किया, "21 वर्ष की आयु पर एक लाख रुपये देने की बात कही जा रही है, लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय में बी.टेक या बी.बी.ए जैसे कोर्स की एक वर्ष की फीस ही 50 हजार रुपये से अधिक है। क्या एक लाख रुपये में उच्च शिक्षा संभव है?"

उन्होंने आय सीमा को भी चुनौती देते हुए कहा, "योजना की आय सीमा 1.20 लाख रुपये सालाना रखी गई है, जबकि अकुशल श्रमिक का न्यूनतम वेतन 18,456 रुपये प्रतिमाह (सालाना 2.21 लाख रुपये से अधिक) है। ऐसे में यह शर्त पूरी तरह अव्यावहारिक और भ्रामक है।"

पिंक कार्ड: चार महीने बाद भी 'अधूरा सपना'

महिलाओं को DTC बसों में मुफ्त यात्रा के लिए 'पिंक कार्ड' की घोषणा को हुए चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्ड जारी नहीं हो पाए हैं। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार अब सामान्य यात्रियों के लिए ब्लू और ऑरेंज स्मार्ट कार्ड की बात कर रही है, जिससे पिंक कार्ड की नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक वर्ष में बसों की संख्या बढ़ने के बजाय घटी है, जिससे यात्रियों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Congress's sharp attack on BJP

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

होली पर दिल्ली–NCR में यात्रा नियम बदले, जानें पूरी अपडेट

होली के दिन ट्रैफिक और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली मेट्रो, डीटीसी बस और दिल्ली–मेरठ नमो भारत (RRTS) की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। उधर, स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी तेज कर दिया है।

दिल्ली पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपडेट
दिल्ली पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपडेट
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar03 Mar 2026 10:38 AM
bookmark

Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ी अहम अपडेट सामने आई है। अगर आप त्योहार पर परिवार-दोस्तों से मिलने, घर जाने या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने वाले हैं, तो यह अपडेट आपके काम की है। होली के दिन ट्रैफिक और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली मेट्रो, डीटीसी बस और दिल्ली–मेरठ नमो भारत (RRTS) की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। उधर, स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी तेज कर दिया है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप घर से निकलने से पहले अपना रूट और समय नए शेड्यूल के हिसाब से तय कर लें, ताकि सफर में अनावश्यक इंतजार या परेशानी न हो।नमो भारत–मेरठ मेट्रो का बदला शेड्यूल

होली के दिन दिल्ली–मेरठ रूट पर सफर करने वालों के लिए अहम अपडेट है। बुधवार को नमो भारत (RRTS) और मेरठ मेट्रो की सेवाएं दिन में उपलब्ध नहीं रहेंगी। एनसीआरटीसी के मुताबिक सुबह से शाम 5 बजे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। आम दिनों में यह सेवा सुबह 6 बजे से चलती है, लेकिन होली पर दिन के समय यात्रियों की संख्या कम रहने की संभावना को देखते हुए शेड्यूल बदला गया है। अब ट्रेनें शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी।

2:30 बजे तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो सेवा

होली के दिन दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों को टाइमिंग का खास ध्यान रखना होगा। बुधवार को त्योहार के चलते दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी, ताकि मेट्रो स्टाफ भी अपने परिवार के साथ होली मना सके। हालांकि 2:30 बजे के बाद मेट्रो सभी कॉरिडोर पर दोबारा शुरू हो जाएगी और फिर आगे संचालन सामान्य शेड्यूल के मुताबिक चलेगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले समय और रूट इसी बदले हुए शेड्यूल के हिसाब से प्लान करें, ताकि स्टेशन पर इंतजार और परेशानी से बचा जा सके।

बस यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट

होली के दिन दिल्ली में डीटीसी बसों का संचालन भी बदले हुए शेड्यूल पर चलेगा। 4 मार्च को पहली शिफ्ट की बसें सड़कों पर नहीं उतरेंगी, यानी सुबह के समय बस से सफर करने वालों को विकल्प तलाशना पड़ सकता है। डीटीसी के मुताबिक दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे के बाद बसों की आउट-रोडिंग शुरू होगी, लेकिन शुरुआत में सिर्फ करीब 25% बसें ही चलेंगी। हालांकि, अगर किसी रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ता है तो डीटीसी फेरे बढ़ाकर संचालन को जरूरत के मुताबिक बढ़ा सकती है। ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि बस यात्रा से पहले रूट और उपलब्धता देखकर ही घर से निकलें, ताकि अनावश्यक इंतजार से बचा जा सके।

पूर्वी राज्यों के लिए बढ़ीं स्पेशल ट्रेनें

होली पर घर जाने वालों की बढ़ती भीड़ ने दिल्ली के बड़े रेलवे स्टेशनों की रौनक और दबाव दोनों बढ़ा दिए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच दिनों में राजधानी के अलग-अलग स्टेशनों से करीब 14 लाख यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनों के जरिए सफर किया। भीड़ को नियंत्रित रखने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए मंगलवार (3 मार्च) को भी 22 विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी है। उत्तर रेलवे का कहना है कि खास तौर पर पूर्वी राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं, स्टेशनों पर सुरक्षा, निगरानी और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित बनी रहे। Delhi News

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

मिडिल ईस्ट में जंग पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

मिडिल ईस्ट के बढ़ते संकट के बीच पीएम मोदी ने सोमवार को आधी रात इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर वार्ता की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में मौजूदा हालात पर चर्चा की और दुश्मनी को जल्द से जल्द खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया।

PM Modi's response
मिडिल ईस्ट में युद्ध पर पीएम मोदी (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar02 Mar 2026 05:21 PM
bookmark

PM Modi : मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बढ़ते तनाव और छिड़े युद्ध को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने गंभीर चिंता जताते हुए शांति और संवाद का रास्ता अपनाने की वैश्विक अपील की है। पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत हमेशा शांति और स्थिरता का पक्षधर रहा है और मौजूदा संकट का समाधान केवल कूटनीति और बातचीत से ही संभव है।

'दो लोकतंत्रों का साथ शांति की आवाज़ को मजबूत करता है'

पीएम मोदी ने कहा कि विश्व में वर्तमान समय में गहरा तनाव है। उन्होंने कहा, "जब दो लोकतंत्र (डेमोक्रेसी) एक साथ खड़े होते हैं, तो शांति की आवाज़ और भी मजबूत हो जाती है।" उन्होंने पुनः पुष्टि की कि भारत सभी विवादों को बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए सुलझाने का समर्थन करता है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कनाडाई पीएम कार्नी के साथ वार्ता, परमाणु क्षेत्र में बड़ा समझौता

इस बीच, कनाडाई पीएम कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने ये टिप्पणी की। दोनों देशों के बीच इस बैठक में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करते हुए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते के तहत भारत और कनाडा यूरेनियम आपूर्ति के साथ-साथ नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। दोनों देश मिलकर 'छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों' (Small Modular Reactors) पर भी काम करेंगे, जो ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित होगा।

नेतन्याहू से फोन पर बात, 'दुश्मनी जल्द खत्म होनी चाहिए'

मिडिल ईस्ट के बढ़ते संकट के बीच पीएम मोदी ने सोमवार को आधी रात इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर वार्ता की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में मौजूदा हालात पर चर्चा की और दुश्मनी को जल्द से जल्द खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया।

सरकार सतर्क: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि

मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क हो गई है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने स्पष्ट किया कि सरकार वहां तैनात भारतीय मिशनों के संपर्क में है और नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है।

परिवारों को आश्वासन

मंत्री जोशी ने कहा, "जब भी कन्नड़िगा या अन्य भारतीय दुनिया में कहीं भी संकट में होते हैं, केंद्र सरकार उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करती है। यूक्रेन में भी हमने ऐसा ही किया था। जहां भी भारतीय हैं, उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।" उन्होंने चिंतित परिवारों से आग्रह किया कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार सभी को सुरक्षित लाने के लिए प्रतिबद्ध है। PM Modi

संबंधित खबरें